रोहतास: बाबा गणिनाथ की धुमधाम से की गई पूजा अर्चना।
रोहतास जिले से सोनू कुमार की रिपोर्ट:-
शनिवार को रोहतास जिले के जमुहार में बाबा गणिनाथ जयंती समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन रंगीतू देवी, विमला देवी, कृष्ण प्रसाद गुप्ता ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष नवीन चंद्र शाह, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजग्रिही प्रसाद, चंद्रिका प्रसाद, राजीव गुप्ता, रामजी शाह, शंकर गुप्ता, सनातन गुप्ता, राजकुमार गुप्ता ने सामूहिक रूप से बाबा गणिनाथ के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलित कर तथा रिबन काटकर किया गया। अध्यक्ष उद्बोधन डॉक्टर राजगिरी प्रसाद ने बड़े ही मार्मिक ढंग से जनता एवं श्रद्धालुओं के बीच रखा। कार्यक्रम की अध्यक्षता गणिनाथ महाविद्यालय के प्राचार्य संचालन भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा के कोषाध्यक्ष कृष्णा गुप्ता ने की। जिला पार्षद प्रतिनिधि डोमा साह ने बाबा गणिनाथ जी की जीवनी पर प्रकाश डालते ही अपने जीवन में भी आत्मसात करने का आग्रह किया। जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति सदस्य नवीन चंद्र शाह बाबा गणिनाथ को महादेव का अवतार बताया। मुनेंद्र गुप्ता, रमाकांत प्रसाद, चंद्रिका शाह,सनातन प्रसाद, शंकर गुप्ता,साफूलेनद्र प्रसाद गुप्ता, धर्मेंद्र गुप्ता, विनय गुप्ता, आनंद गुप्ता, अभय शरण गुप्ता ने गणिनाथ जयंती पर उनकी जीवनी पर प्रकाश डाले । कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु शुक्रवार को ही शोभायात्रा निकाली गई थी। सुबह से ही वैदिक रीति से हवन एवं दीप जग संपन्न किया गया। तत्पश्चात खीर पुरी के साथ प्रसाद का वितरण सामूहिक रूप से किया गया। कमेटी के सदस्यों ने सभी आए हुए अतिथियों का अंग वस्त्र एवं फूल माला से सम्मानित किया। बड़ी संख्या में माता बहिनों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। सुप्रसिद्ध जादूगर की भी उपस्थित रही। कार्यक्रम का समापन बाबा गणिनाथ की आरती के साथ संपन्न हुई।