तिलौथू के बाबुगंज में 101 जोड़ों का भव्य सामूहिक विवाह समारोह, बेटियों को मिला सम्मान और आशीर्वाद
samuhik Vivah tilouthu
राजू मारकोनी की रिपोर्ट
रोहतास (बिहार)
रोहतास जिले के तिलौथू प्रखंड अंतर्गत बाबुगंज खेल मैदान में रविवार को सर्वजन कल्याण संस्थान की ओर से एक भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन में 101 बेटियों की शादी हिंदू रीति-रिवाज से कराई गई। कार्यक्रम की शुरुआत शाम लगभग 6 बजे अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों द्वारा मंच पर फीता काटकर की गई। इसके बाद प्रखंड क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं और वरिष्ठ शिक्षकों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथियों को भी संस्था की ओर से अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। सामूहिक विवाह समारोह की खास बात यह रही कि यह आयोजन सामाजिक सरोकारों और दहेज प्रथा के खिलाफ एक सशक्त संदेश के रूप में सामने आया। सर्वजन कल्याण संस्थान के अध्यक्ष योगेंद्र कुशवाहा ने बताया कि इस समारोह का उद्देश्य है कि आर्थिक तंगी और लाचारी के कारण बेटियों के माता-पिता को जो कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, उसे दूर किया जाए। दहेज जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ यह एक सार्थक पहल है। उन्होंने बताया कि अब तक संस्थान द्वारा 187 जोड़ों की शादियाँ कराई जा चुकी हैं।
samuhik Vivah tilouthu
इस चौथे सामूहिक विवाह समारोह में हज़ारों की संख्या में स्थानीय ग्रामीण, महिला-पुरुष, वर-वधु के परिजन और अन्य लोग शामिल हुए। वर और वधु पक्ष के लोगों के लिए टेंटनुमा कमरे बनाए गए थे, जहां विवाह पूर्व की रस्में पूरी की गईं। इसके बाद सेहरा बांधे दूल्हे रथों पर सवार होकर विभिन्न देवस्थानों पर पूजा-अर्चना करते हुए मंडप तक पहुंचे। मंडप में पूर्व निर्धारित वर-वधु जोड़ों की विधि-विधान से शादी कराई गई। वर-वधुओं ने सात फेरे लेकर जीवन भर साथ निभाने का संकल्प लिया।
samuhik Vivah tilouthu
लड़की के विदाई के समय संस्था की ओर से उन्हें पलंग, ड्रेसिंग टेबल, तोसक, रजाई, तकिया और मिठाई भेंटस्वरूप प्रदान किया गया, जिससे बेटियों को नए जीवन की शुरुआत में किसी तरह की कमी न हो। इस समारोह में पूर्व विधायक डॉ. अशोक कुमार, सासाराम नगर निगम की उप मेयर सत्यवंती देवी, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष शीला सिंह, जिला परिषद सदस्य रेशमा कुमारी, व्यवसायी निशिकांत सिंह, सोनू सिंह, सुमन मेहता, डॉ. निर्मल कुशवाहा, जदयू जिलाध्यक्ष अजय कुशवाहा, आशुतोष सिंह, तोराब नेयाजी, संजीव उर्फ लालबाबू, ललन कुशवाहा, सचिव अमानत हुसैन, कृष्ण कुमार उर्फ विधायक, शेषनाग चौधरी, संचालन नीतीश कुमार कोषाध्यक्ष अमन कुमार वर्मा , सुभाष कुमार, राजेश्वर सिंह , इंजीनियर सर, विजय सिंह , सुमेर सिंह , सुखदेव कुमार बर्मा , संजीव कुमार , आशुतोष सिंह , ललन कुशवाहा ,विजय उपाध्याय, अरविंद कुमार, नीतीश कुमार, , राजकुमार, जितेंद्र कुमार, संत राज, प्रभु कुमार, विकास कुमार, राजकुमार, अजय कुमार , मंटू कुमार, आजाद अहमद, समेत कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों ने नवविवाहित जोड़ों को वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम की सफलता को देखते हुए समाज के विभिन्न वर्गों द्वारा इसकी सराहना की जा रही है। सामूहिक विवाह की यह पहल न केवल सामाजिक एकता का परिचायक बनी, बल्कि इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को भी राहत मिली। इस बड़े आयोजन को देखते हुए प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रही। सामूहिक विवाह जैसे आयोजन समाज में बदलाव का प्रतीक बनते जा रहे हैं और इस आयोजन ने यह साबित कर दिया कि सामाजिक सहयोग से बड़ी से बड़ी बाधा भी पार की जा सकती है। सोमवार सुबह 6 बजे तक यह समारोह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।